फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 मरीजों ने कोरोना को हराया, 5 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में शुक्रवार को कोरोना के पांच नए मामले सामने आए। वहीं 12 मरीज ठीक भी हुए हैं। खेड़ला में एक, भड़गाका में एक और नूंह में तीन केस मिले हैं। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए टीम लोगों को जागरूक कर रही है। कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की प्रमुखता से जांच की जा रही है। सभी को सावधानियां बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

जिले में कुल 37 मरीज हैं। कोरोना के 1161 केस मिले हैं। इनमें से 1100 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 24 लोगों की मौत हो चुकी है। 29748 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इनमें से 28386 का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 1362 की निगरानी जारी है। 70886 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 68339 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। 965 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें