फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 लोगों ने कोरोना को हराया, 5 और संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 5 नए मामले सामने आए। वहीं 8 मरीज ठीक हुए हैं। शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज में एक, तावडू में दो, पुन्हाना में एक और कंवरसिका में एक केस मिले हैं। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने कहा कि विभाग द्वारा कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विभाग की टीम गांवों में लगातार जांच कर रही है। कोरोना से बचाव के लिए सभी को सावधानियां बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के कुल 61 मरीज हैं। 1128 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 1044 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 23 लोगों की मौत हो चुकी है। 28969 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है, जिनमें से 27826 का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 1143 की निगरानी जारी है। 62797 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 60805 कीे निगेटिव रिपोर्ट आई है। 537 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें