फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान में नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। खंड के गांव जाजूका में एक युवक के साथ जापान में नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख 16 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस बारे में नूंह पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। नूंह सदर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित कि शिकायत पर मंगलवार शाम मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित राहुल पुत्र राम अवतार निवासी गांव जाजूका ने बताया कि उनके पिता रामअवतार कई वर्षों से दुबई में नौकरी कर रहे हैं। वहां पर उनकी पहचान दिनेश मिश्रा निवासी ओल्ड बस्ती खजुराहो मध्य प्रदेश से हो गई। दिनेश मिश्रा जापान में भी रहता है। आरोपी दिनेश मिश्रा ने उनके पिता राम अवतार से बताया कि जापान में उनका बहुत बड़ा होटल है। जिसमें भारत के अन्य युवा भी नौकरी कर रहे हैं। वह उनके बेटे राहुल को जापान में नौकरी दिलवा सकते हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें 5 लाख 16 हजार रुपये देने होंगे। जिसके बाद पीड़ित के पिता ने आरोपी की मांग के अनुसार पैसे का प्रबंध कर लिया। आरोपी दिनेश मिश्रा ने पीड़ित राहुल के पिता से अपने पिता रामस्वरूप मिश्रा की भी बात कराई। पीड़ित के पिता ने पहले आरोपी के पिता रामस्वरूप मिश्रा के खाते में 2 लाख 16 हजार, दिनेश मिश्रा के खाते में 1 लाख और अंत में पीड़ित के पिता ने दुबई से आरोपी के जापान के खाते में 2 लाख रुपये जमा कराए। इस तरह से कुल 5 लाख 16 हजार की राशि आरोपियों के खाते में जमा कराई गई। उक्त राशि जमा कराने के बाद आरोपी पीड़ित से कई बार जापान भेजने के लिए वादे करता रहा। लेकिन वह हर बार अपनी बात से मुकर रहा था। जापान से भारत आने के बाद भी आरोपी उन्हें नौकरी नहीं दिला सका। भारत आने के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। इसके अलावा आरोपी ने फेसबुक, व्हाट्सएप भी बंद कर लिए। इसके बाद आरोपी के पिता को भी उन्होंने कई बार फोन करने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने भी फोन नहीं उठाया। बाद में उन्होंने आरोपियों के ठिकानों पर जाकर पता किया। जिसमें पता चला कि उक्त आरोपी इस तरह की वारदात लंबे समय से कर रहे हैं। पीड़ित ने 12 सितंबर को पुलिस अधीक्षक को शिकायत की थी। तभी से यह मामला पुलिस की इकॉनोमिक सेल में चल रहा था। पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों तक पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें