फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी-पत्नी सहित पांच कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर घर गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी-पत्नी सहित पांच कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर गए
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिम्स और शारदा अस्पताल से शनिवार को 5 कोविड-19 मरीजों को सफल उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया। जिम्स से घर भेजे गए चार मरीजों में पति-पत्नी भी शामिल हैं, जबकि शारदा से घर भेजा गया मरीज दिल्ली में पॉजिटिव हुआ था। सभी को 14 दिन तक घर पर क्वारंटीन रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि शनिवार को अपूर्व व उनकी पत्नी आकांक्षा के अलावा बाबूलाल और शिल्पा को घर भेजा गया है। संस्थान से अब तक 75 मरीज ठीक होकर जा चुके हैं। यहां 39 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, शारदा अस्पताल से गाजियाबाद के गिरधरपुर गांव में रहने वाले हरिश्चंद्र को भी घर भेज दिया गया। वह दिल्ली में पॉजिटिव हुए थे। हरिश्चंद्र 1 से 8 मई तक गलगोटिया कॉलेज में क्वारंटाइन थे। इसके बाद उन्हें शारदा अस्पताल लाया गया। अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. अजित कुमार ने बताया कि अब तक 103 मरीजों को घर भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें