फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 49409 किसानों को मिली सम्मान निधि की किस्त
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में सीधे दो हजार रुपये की किस्त भेजकर बड़ी सौगात दी है। वहीं, जनपद के 49,409 को किसानों को 9.88 करोड़ रुपये की धनराशि मिली है। जिलाधिकारी सुहास एल वाई के निर्देशन में बिसरख ब्लॉक परिसर, संस्कार हॉल जेवर और कृषि विज्ञान केंद्र छोलस, नीमका, नवादा, रबूपुरा, लुहारवली, बिसाहड़ा, जारचा एवं छपरौला समेत 11 स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन जगहों पर पीएम के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। बिसरख विकास खंड में सांसद डॉ. महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, अपर कृषि निदेशक डॉ. जितेंद्र कुमार तोमर ने हिस्सा लिया। इस दौरान सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के लिए हितकारी योजना चला रही है। इनका लाभ लेकर किसान अपनी आर्थिक स्थिति सुधार कर सकते हैं। विधायक पंकज सिंह ने कहा कि किसानों को अपने हितों को पहचाना होगा। कुछ लोगों के बहकावे में आकर अपना अहित करने से बचना होगा। जेवर में विधायक धीरेंद्र सिंह और दादरी के कृषि विज्ञान केंद्र छोलस में विधायक तेजपाल नागर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। दोनों ने किसानों को योजनाओं की जानकारी दी। बिसरख में उपनिदेशक कृषि मनवीर सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एसबी सिंह, विकास खंड अधिकारी नेहा सिंह मौजूद रहे। सभी ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों में कृषि उपकरणों और उत्पादों के स्टॉल लगाए गए थे। जनप्रतिनिधियों ने छूट वाले ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्र भी वितरित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें