फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 448 लोगों का किया गया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। जिले में कोरोना वैक्सीन लगाने का काम पूरे जोर-शोर से चल रहा है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 448 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिसमें 412 लोगों ने पहली और 36 लोगों ने दूसरी डोज ली।
विज्ञापन

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वसंत दुबे ने बताया कि कोरोना वैक्सीन लगाने का काम लगातार किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को 412 लोगों को प्रथम डोज और 36 लोगों को द्वितीय डोज दी गई है। वहीं अब तक 8421 लोगों को प्रथम व 2585 को दूसरी डोज सहित कुल 11006 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपना पंजीकरण करवाकर टीका लगवाएं। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। इससे लोग खुद को कोरोना से सुरक्षित रखने के साथ ही अपने परिवार के लोगों को भी सुरक्षित रख सकते हैं।
जमीयत उलेमा-ए-हिंद नॉर्थ जोन के अध्यक्ष को सीएमओ ने लगाया टीका
पुन्हाना। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव तिरवाड़ा में बृहस्पतिवार को एक स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जमीयत उलेमा-ए-हिंद के हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और पंजाब के अध्यक्ष याहया करीमी ने बृहस्पतिवार को किया। याहया करीमी को सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार ने खुद कोविड वैक्सीन का टीका लगाया। मौलाना ने लोगों से अपील की कि कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम को मुकम्मल करें। टीका पुरी तरह सुरक्षित है, इससे घबराने और डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें