फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दनकौर में पकड़े गए 43 बंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)।
विज्ञापन

कस्बे में बंदरों के आतंक से परेशान लोगों को राहत देने के लिए नगर पंचायत ने बुधवार से बंदर पकड़ अभियान शुरू किया। अभियान के पहले दिन करीब 43 बंदरों को पकड़ा गया, जिन्हें बाद में अन्य स्थानों पर छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले कई महीनों से बंदरों के हमले से लोग परेशान हैं। करीब दो महीने पहले बंदर के हमले में कस्बा निवासी एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो चुके हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक कुमार ने बताया कि पहले दिन 43 बंदर पकड़े गए हैं। अभियान कई दिनों तक जारी रहेगा, ताकि लोगों को बंदरों के आतंक से राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें