फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्पीकर सिस्टम लगाने के लिए 4.20 लाख रुपये स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
अब विकासनगर के मुख्य बाजार में खरीदारी करते हुए लोग भजनों का आनंद उठा पाएंगे। नगर पालिका और पुलिस की ओर से जारी सूचना प्रसारण के लिए भी टीमों को बाजार के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यातायात संचालन के लिए भी सीसीटीवी कैमरा देख बाजार चौकी से दिशा-निर्देश जारी किए जा सकेंगे। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने बाजार में 20 स्पीकर सिस्टम लगाने के लिए अपनी निधि से 4.20 लाख की स्वीकृत किए हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने विधायक मुन्ना सिंह चौहान को बाजार में स्पीकर सिस्टम लगाने का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने विधायक को बताया कि बाजार में सूचना देने के लिए पालिका और पुलिस को प्रतिष्ठानों में जाना पड़ता है। यातायात व्यवस्था बनाने के लिए पुलिसकर्मी भी दौड़ लगाते हैं। शांति व्यवस्था बिगड़ने के स्थिति में भी दिक्कत होती है। बाजार क्षेत्र में स्पीकर सिस्टम लगाने से सूचनाओं का प्रसारण, यातायात संचालन, शांति व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में दिशा-निर्देश देने में समस्या नहीं आएगी। बाजार मेंं चौकी क्षेत्र में सीसीटीवी लगे हैं, ऐसे में कंट्रोल रूम बाजार चौकी में ही बनाया जा सकता है। सोमवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता व वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमकर गुप्ता ने नगर पालिकाध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल और अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट को स्वीकृति पत्र सौंपा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें