फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुट्टू की कचौड़ी और खीर खाने से वीवो कंपनी के 42 कर्मी बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। वीवो कंपनी में सोमवार रात नवरात्र का व्रत खोलने के दौरान कुट्टू के आटे की कचौड़ी और खीर खाने से 42 से अधिक कर्मचारी बीमार हो गए। सभी को फूड प्वाइजनिंग की दिक्कत हुई। कंपनी प्रबंधन ने पुलिस की मदद से कर्मचारियों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया, जहां से काफी कर्मचारियों को छुट्टी दे दी गई। खाद्य विभाग ने कंपनी ने सात नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। वहीं, कंपनी ने इस घटना पर खेद प्रकट किया है।
विज्ञापन

जिला अभिहीत अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि कंपनी में नाइट शिफ्ट में काम चल रहा था। करीब 350 कर्मचारियों का व्रत था। सभी के लिए कुटटू के आटे की कचौड़ी, खीर, आलू की सब्जी आदि बनवाए गए थे। सभी कर्मचारियों ने रात 12 बजे से 2:30 बजे के बीच खाना खाया था। अचानक एक-एक कर कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ना शुरू हो गई। कंपनी ने पुलिस की मदद से 42 कर्मचारियों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया। चिकित्सा जांच के बाद पता चला कि सभी को फूड प्वाइजनिंग है। मंगलवार को काफी कर्मचारियों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई, जबकि कुछ का अभी इलाज चल रहा है।
इधर, सूचना मिलने पर खाद्य विभाग की टीम भी कंपनी पहुंची। टीम ने कंपनी से आरपी ब्रांड के कुट्टू के आटे की कचौड़ी, खीर व आलू की सब्जी, समा चावल गोल्डन ब्रांड के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। डीसीपी अमित कुमार का कहना है कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बीमार कर्मियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया। वीवी प्रबंधन का कहना है कि घटना दुखद है। हमारे साथ जुड़े हर कर्मचारी के स्वास्थ्य व सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं और सभी आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें