फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में ढाई घंटे हुई तेज बर्फबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग/जोशीमठ। केदारनाथ में मंगलवार को करीब ढाई घंटे तक तेज बर्फबारी हुई। धाम में करीब तीन इंच बर्फ जम चुकी है। पैदल पड़ावों पर भी हल्का हिमपात हुआ है। उधर, चमोली जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड, औली, गोरसों बुग्याल के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। केदारनाथ में मंगलवार को सुबह से मौसम साफ था और चटक धूप खिली हुई थी, लेकिन पूर्वाह्न 11.30 बजे से मौसम बदला और 12 बजे से हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। दोपहर एक बजे से अपराह्न साढ़े तीन बजे तक तेज बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। मंदिर क्षेत्र सहित केदारपुरी में चारों तरफ डेढ़ से दो इंच बर्फ जम चुकी है। खराब मौसम के कारण केदारनाथ क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां शाम साढ़े चार बजे अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। उधर, चमोली जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड, औली, गोरसों बुग्याल के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें