फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: चाइल्ड पीजीआई के 5वीं मंजिल से शख्स ने छलांग लगाकर दी जान, पुलिस को है इस बात का शक

Tue, 23 Oct 2018 03:09 PM IST
भाषा, नोएडा
विज्ञापन
child PGI
विज्ञापन

नोएडा में स्थित चाइल्ड पीजीआई अस्पताल के कैंटीन में काम करने वाले एक युवक ने मंगलवार की सुबह 5वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि युवक ने प्रेम संबंध के चलते आत्महत्या की।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पंत ने बताया कि मूल रूप से जनपद गोंडा, उत्तर प्रदेश का रहने वाला सुमित (20) सेक्टर 30 स्थित चाइल्ड पीजीआई अस्पताल के कैंटीन में काम करता था। आज सुबह उसने अस्पताल की 5वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक ने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वह इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें