फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉल की खातिर बंद की बाजार की एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो---------
विज्ञापन

मॉल की खातिर बंद की बाजार की एंट्री
- सेक्टर-18 बाजार के व्यापारियों का आरोप
- कहा- मॉल को फायदा पहुुंचाने के लिए जानबूझकर बंद किया जा रहा रास्ता
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा।
शहर के सबसे बड़े बाजार की दुर्दशा पर नोएडा प्राधिकरण चुप्पी साधे बैठा है। व्यापारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। शनिवार को नाराजगी तब और ज्यादा बढ़ गई जब डीएलएफ से सेक्टर-18 बाजार को जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया। मार्केट एसोसिएशन का आरोप है कि मॉल प्रबंधन को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया है। बाजार के व्यापारी परेशान हैं और पुलिस-प्राधिकरण के अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं।
सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन का कहना है कि महंगे पार्किंग शुल्क की वजह से पहले ही ग्राहकों ने बाजार से दूरी बना ली है। चाइना कट बंद होने से अट्टा मार्ग से बाजार में एंट्री बंद है। अब साजिशन डीएलएफ मॉल और रेडिसन होटल के बीच कट को बंद कर बाजार में एंट्री बंद कर दी गई है। व्यापारियों का कहना है कि हर शनिवार और रविवार को मॉल की खातिर बाजार में प्रवेश का रास्ता बंद कर दिया जाता है। ऐसे में रास्ता बंद देखकर लोग सेक्टर-18 बाजार जाने की बजाय मॉल में चले जाते हैं। व्यापारियों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस और प्राधिकरण के अधिकारियों को जानकारी होते हुए भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती। इस मुद्दे को पिछले दिनों प्राधिकरण के सीईओ के समक्ष उठाया गया था।
विज्ञापन


थोड़ी सी बारिश से तालाब बना बजार
विकास के नाम पर सेक्टर-18 बाजार की सड़कों को खोदकर डाल दिया गया है। जिससे सड़कों का हाल बेहाल है। शनिवार और रविवार को हुई थोड़ी सी बारिश ने ही बाजार को तालाब में तब्दील कर दिया है। सड़कों पर कीचड़ की वजह से रविवार का दिन होने के बावजूद बाजार सूना-सूना दिखाई दिया।
विज्ञापन


खुले में चल रहे ‘मयखाने’ पर नहीं लगा अंकुश
सेक्टर-18 बाजार में खुलेआम चल रहा मयखाना खरीदारी के लिए आने वाले लोगों और व्यापारियों के लिए सिरदर्द बना हुआ है, लेकिन पुलिस और प्राधिकरण हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। नियम-कायदों पर भारी पड़ रही शराब ठेकेदारों की मनमानी से परेशान व्यापारी अब पुलिस-प्राधिकरण की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें