हेडिंग: मल्टीलेवल कार पार्किंग के निर्माण में होगी देरी
प्राधिकरण के अधिकारियों ने दौरा कर नई डेडलाइन जारी करने की बात कही
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-38ए स्थित बॉटेनिकल गार्डन मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण पूरा होने में अभी और समय लगेगा। बुधवार को प्राधिकरण के जीएम राजीव त्यागी ने पार्किंग का दौरा करके कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही, नई डेडलाइन तय करने का निर्देश दिया। बताया जा रहा है कि यहां चल रहे काम से अधिकारी खुश नहीं हैं। चल रहे काम को देखते हुए इसके पूरा होने में देरी की संभावना बढ़ रही है। फिलहाल, यहां 31 दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कई सेक्टरों में डस्ट फ्री जोन के काम का निरीक्षण
अधिकारियों ने एमपी-3 सड़क पर सेक्टर-71 के सामने, सेक्टर-123 हिंडन पुश्ता के पास के अलावा कई साइट का दौरा किया और यहां सड़कों को डस्ट फ्री बनाने के लिए कवायद करने का निर्देश दिया।
अंडरपास की दीवारों पर दिखने लगी कलाकृति
सेक्टर-33 स्थित एनटीपीसी अंडरपास पर कलाकृतियां दिखने लगी हैं। यहां टाइल्स के बदले पेंटिंग और कलाकृतियों से काम चलाया जा रहा है। इसका मकसद प्राधिकरण के पैसे बचाना है। यहां कलाकृतियों बनाने का काम निशुल्क चल रहा है।