फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कोना: चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन

Mon, 17 Sep 2018 11:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा सेक्टर-50 स्थित रामाज्ञा स्कूल के चार छात्रों का चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ है। ये छात्र नवंबर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इनका चयन चैन्नई में हुए पिस्टल इवेंट में बेहतर प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ। बता दें कि रामाज्ञा स्कूल में जुलाई में प्री-यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदर्शन के आधार पर स्कूल के प्रतीक यादव, सतेंद्र यादव, विकास बंसल और सौरव वर्मा का चयन चैन्नई में हुए प्री-नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ। इन छात्रों ने 10 एम एयर पिस्टल इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और नवंबर में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयनित हो गए। चैंपियनशिप में विकास बंसल ने रजत पदक जीता था। छात्रों की इस उपलब्धि पर रामाज्ञा स्कूल के प्रबंध निदेशक उत्कर्ष गुप्ता, प्रधानाचार्य अपर्णा मैगी और कोच नितिन चौधरी ने बधाई दी और आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


एमिटी में लॉन टेनिस और कबड्डी के मुकाबले
नोएडा। सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में चल रही इंटर यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स मीट में सोमवार को लॉन टेनिस और कबड्डी के मुकाबले खेले गए। लॉन टेनिस के मुकाबले में एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की भूविदा सिंह विजेता बनीं। वहीं कबड्डी में एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एवं एमिटी स्कूल ऑफ इंश्योरेंस बैंकिंग एंड एक्चुरियल साइंस की संयुक्त टीम ने जीत दर्ज की। महिलाओं के लॉन टेनिस के फर्स्ट राउंड का मुकाबला एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की भूविदा सिंह और एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की वेदांगी के मध्य खेला गया। इसमें भूविदा सिंह ने वेदांगी को 5-0 से हरा दिया। पुरुषों के लॉन टेनिस का मुकाबला एमिटी स्कूल ऑफ हॉस्पिटेलिटी के रोहित अरोड़ा और एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ ऑरगैनिक एग्रीकल्चर के कुमार आनंद के मध्य खेला गया। इसमें रोहित ने कुमार आनंद को 7-0 से हरा दिया।

जूडो प्रतियोगिता 21 से
नोएडा। सेक्टर-11 स्थित मॉडर्न स्कूल 21 सितंबर से स्कूल परिसर में लड़कों और लड़कियों के लिए सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 जूडो प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इस आयोजन में 65 स्कूल और लगभग 800 छात्र देहरादून क्षेत्र से भाग लेने आ रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 9 बजे केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें