हेडिंग: यीडा क्षेत्र में चमकेंगे मुरादाबाद के हस्तशिल्प उत्पाद
सबहेड: ईपीसीएच को 100 एकड़ जमीन पर देने पर यीडा राजी
200 यूनिटें लगाने की योजना
15 हजार को मिलेगा रोजगार
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। मुरादाबाद के हस्तशिल्प उत्पाद यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में भी चमक बिखेरेंगे। ईपीसीएच ने 100 एकड़ जमीन मांगी थी, जिस पर यीडा भी राजी हो गया है। इसके लिए सेक्टर-29 में जमीन चिह्नित की जा रही है।
एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल आफ हैंडीक्राफ्ट (ईपीसीएच) ने यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में हस्तशिल्प पार्क बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए उसे 100 एकड़ जमीन की जरूरत थी। ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि यमुना प्राधिकरण से संपर्क किया गया था। यीडा को इसके बारे में जानकारी दी गई। यीडा ने भी तत्काल सहमति दे दी। पार्क में करीब 200 यूनिट लगेंगी। इसमें करीब 2500 करोड़ का निवेश होगा और 15 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। इसकी डीपीआर यमुना प्राधिकरण को सौंप दी गई है। जमीन आवंटन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है। एक्सपो मार्ट में जितनी स्थायी दुकानें हैं, वे यहां पर अपनी यूनिट भी लगाएंगे। ये प्रदूषण रहित औद्योगिक इकाइयां होंगी। इस पार्क के निर्माण से दुकानदारों को उत्पादन के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
-----------------
ईपीसीएच ने हस्तशिल्प पार्क बनाने के लिए 100 एकड़ जमीन मांगी है। उन्होंने डीपीआर दी है। इसका अध्ययन किया गया है। उन्हें जमीन आवंटित की जाएगी। इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
- डॉ अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण