परसराम बने डीएसओ, बनर्जी का भिवानी तबादला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा खेल निदेशालय ने गुरुग्राम जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के अधिकारी (डीएसओ) जेजी बनर्जी का तबादला भिवानी कर दिया है। उनकी जगह परसराम को डीएसओ बनाया गया है। परसराम ने बुधवार को गुरुग्राम डीएसओ पद का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देना मेरी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए अभी से कार्य शुरू कर दिया है। विभाग के कोचों के साथ बैठक करते हुए उन्हें बेहतर तालमेल के साथ कार्य करने की बात कही। उनकी जगह दो महीने पहले फरीदाबाद से आए जेजी बनर्जी को भिवानी की जिम्मेदारी दी गई है।