आरडब्ल्यूए जोड़-------------कोना
मधुवन अपार्टमेंट में फिर स्थगित हुआ चुनाव
नोएडा। सेक्टर-82 के मधुवन अपार्टमेंट के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) का चुनाव एक बार फिर स्थगित हो गया है। दो गुटों की वर्चस्व की लड़ाई में चौथी बार ऐसा हुआ है। इस बार 5 अगस्त को चुनाव होना था। पिछले एक साल से चुनाव को लेकर खींचतान चल रही है। यहां 240 फ्लैट हैं। सोसायटी का आवंटन प्राधिकरण ने वर्ष 2001 में किया था। इसमें आरडब्ल्यूए के 220 सदस्य हैं। गठन के कुछ वर्ष बाद ही यहां दो गुट बन गए। दोनों ही गुट आरडब्ल्यूए पर अपना वर्चस्व बनाए रखना चाहते हैं। हर बार चुनाव को लेकर तनावपूर्ण स्थिति रहती है। रजिस्ट्रार और जिला प्रशासन से एक पक्ष चुनाव की तिथि निर्धारित करा देता है तो दूसरा पक्ष निरस्त करा देता है। यह सिलसिला पिछले एक वर्ष से चल रहा है। सोसाइटी में चुनाव नहीं होने की वजह से समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। ब्यूरो