फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
‘विमला को यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष बनाना शहर का सम्मान’
विज्ञापन

नोएडा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नोएडा इकाई के प्रतिनिधि मंडल ने उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम से शिष्टाचार मुलाकात की। जिला अध्यक्ष नरेश कुच्छल ने बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा समाजसेवी एवं उद्यमी विमला बाथम को प्रदेश महिला आयोग का अध्यक्ष मनोनीत करना सराहनीय है। प्रदेश के साथ-साथ नोएडा वासियों के लिए भी यह हर्ष का विषय है। विमला ने अपने कार्यों से पूरे प्रदेश एवं देश में नोएडा को एक अलग पहचान दिलाने का कार्य किया है। विमला बाथम ने कहा कि सीएम ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। हम सब मिलकर नारी उत्थान के लिए अधिक से अधिक कार्य करने में सक्षम होंगे। इस दौरान महामंत्री मनोज भाटी, महामंत्री संदीप चौहान, महामंत्री दिनेश महावर, भंगेल बाजार अध्यक्ष मनोज गोयल, अभिनंदन भदौरिया, नवनीत गुप्ता, बाबूलाल बंसल, अजय मल्होत्रा, केके कालिया, एसके जैन सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें