फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप के परिवार में पसरा मातम, पिता सेवानिवृत कैप्टन

विज्ञापन
विज्ञापन
संदीप के परिवार में पसरा मातम, पिता हैं सेवानिवृत्त कैप्टन
विज्ञापन

तावड़ू।
कुंडली-मानेसर -पलवल (केएमपी )एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह सड़क हादसे में मारे गए संदीप यादव का पूरा परिवार अच्छी शिक्षा प्राप्त है। सभी अच्छी नौकरियों में हैं। संदीप का एक और भाई है। उनके पिता सेना में कैप्टन पद से सेवानिवृत्त हैं। मृतक के परिवार में माता-पिता व उनके दादा हैं। परिवार के अधिकांश सदस्य शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। बड़े भाई मनोज यादव सरकारी अध्यापक हैं। वहीं संदीप के दो चाचा लेक्चरर के पद पर कार्यरत हैं। संदीप स्वयं भी कोचिंग सेंटर चलाते थे। पत्नी कल्पना सरकारी कॉलेज में इंग्लिश की लेक्चरर थीं। उनकी इकलौती बेटी कामिनी (11) छठी कक्षा में पढ़ती थी, जो हादसे के वक्त मां-बाप के साथ उसी कार में सवार थी। उसकी भी इस दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। इस दुखद हादसे के बाद परिजन सदमे में हैं। दादा, पिता व मां का रो-रोकर बुरा हाल है। देर शाम अंतिम संस्कार के दौरान मृतक के गांव सहित आसपास के हजारों लोगों ने दंपती व उनकी बेटी को नम आंखों से विदाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें