अमेरिकी में हेल्थकेयर सेक्टर की बेहतरी में
15 करोड़ डॉलर खर्च करेगा भारतीय-अमेरिकी जोड़ा
प्राइवेट यूनिवर्सिटी में कैंपस बनाने के लिए करेगा निवेश
एजेंसी
ह्यूस्टन। भारतीय मूल के मशहूर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. किरण पटेल और उनकी पत्नी एक निजी विश्वविद्यालय के लिए एक क्षेत्रीय परिसर बनाने में 20 करोड़ डॉलर खर्च करेंगे ताकि अमेरिका में हेल्थकेयर सेक्टर में बदलाव लाया जा सके। इससे भारत की स्वास्थ्य सेवाओं को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। भारत के डॉक्टरों को भी इसमें भी प्रशिक्षण मिलेगा।
जांबिया में पैदा हुए भारतीय मूल के किरण पटेल फिलहाल हेल्थकेयर कंपनी फ्रीडम हेल्थ चलाते हैं। इनकी पत्नी पल्लवी पटेल शिशु रोग विशेषज्ञ हैं। पटेल परिवार फाउंडेशन के दान में एनएसयू के नए कैंपस का हिस्सा होगा। इसके अलावा दोनों 325,000 वर्ग फुट के चिकित्सा शिक्षा परिसर के लिए एक बड़ी राशि डोनेट करेंगे। जिसमें 15 करोड़ डॉलर की अचल संपत्ति और अन्य निवेश भी शामिल है।