फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यातायात नियमों का उल्लंघन 411 के चालान, करीब छह लाख रुपये लगाया जुर्माना

Sun, 16 Nov 2025 12:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फोटो12कासगंज में वाहनों से काली फिल्म उतरवाते टीएसआई ।स्रोत:पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
कासगंज। यातायात पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 411 वाहन के चालान कर करीब छह लाख रुपये का ऑनलाइन जुर्माना लगाया गया। वहीं मोडिफाइड साइलेंसर लगाने पर दो बुलट बाइक सहित 4 वाहन सीज करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने शनिवार को बिलराम गेट चौराहा, नदरई तिराहा, हजारा नहर पुल, बाईपास मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले चालकों की जांच की गई। दाे बुलेट बाइक में मोडिफाइड साइलेंसर लगा पाए जाने पर उन्हें सीज किया। इसके साथ ही बिना फिटनेस के ऑटो और शराब पीकर ई-रिक्शा चलाने पर उन्हें सीज करने की कार्रवाई की गई। बिना नंबर प्लेट वाले 7 डंपरों पर चालान किए गए। वाहनों के शीशों पर लगाई गई काली फिल्म उतरवाई गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 411 लोगों के चालान किए गए। इन पर कुल 5,92,500 रुपये ऑनलाइन जुर्माना लगाया गया। सीओ यातायात अमित कुमार ने बताया कि ओवर स्पीड व शराब पीकर वाहन न चलाएं। नाबालिगों को वाहन न चलाने दें, पकड़े जाने पर उनके अभिभावकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें