फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिविर में 410 पशुओं की जांच

विज्ञापन
दौराला- मछरी गांव में पशु चिकित्सा ​शिविर का शुभारंभ करते प्रधान गुरविंदर सिंह। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
दौराला। मछरी गांव में बुधवार को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप शर्मा के निर्देशन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 410 पशुओं की जांच की गई। पशु चिकित्सा अधिकारी दौराला डॉ. साक्षी चौहान व ग्राम प्रधान गुरविंदर सिंह ने गो पूजन करके शुभारंभ किया। शिविर में सामान्य चिकित्सा, बांझपन, गर्भ परीक्षण व कृमिनाशक दवाइयां दी गईं। डॉ. साक्षी चौहान ने पशुपालन विभाग की योजनाओं पशुपालक किसान क्रेडिट कार्ड, प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री स्वदेशी गो संवर्धन योजना, मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना, कुक्कुट विकास नीति अंतर्गत मुर्गी पालन, नेशनल लाइव स्टॉक मिशन शूकर पालन, बकरी पालन के बारे में जानकारी दी। शिविर में ज्ञानेश्वर प्रसाद, सुधांशु, संजीव, राजीव, विजयवीर, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें