फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अल्फा वन मेट्रो स्टेशन के पास सड़क किनारे मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर अल्फा-1 मेट्रो स्टेशन के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। बीटा-2 कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मंगलवार सुबह अल्फा वन मेट्रो स्टेशन के पास एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर टीम तत्काल मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी घटना स्थल पर बुलाया गया। टीम ने घटना स्थल की जांच की। उसके बाद मृतक के शव की पहचान की गई। मृतक की पहचान सोमबीर (36) निवासी खानपुर अतरौली अलीगढ़ के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों से बातचीत में पता चला है कि मृतक लंबे समय से शराब पी रहा था। उसे नशे की लत थी। प्रथम दृष्टया अधिक शराब पीने के कारण मौत होने की संभावना है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें