अयप्पा मंदिर में 41 दिवसीय मंडल पूजा शुरू
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित अयप्पा मंदिर में दक्षिण भारतीय समुदाय की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्तों ने मिलकर पूजा-अर्चना की और भजन-कीर्तन पर झूम उठे। गुरु राजेश्वरी त्यागराजन ने बताया, हर वर्ष की तरह इस बार भी 41 दिन की मंडल पूजा की शुरुआत हो गई है। प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम होंगे। शनिवार और रविवार को विशेष पूजा और भंडारे के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति के सचिव बेनु गोपाल सहित कई भक्त मौजूद रहे।