फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सनरूफ से बाहर निकलने पर 40 हजार का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो
विज्ञापन


सेक्टर-142 की बताई जा रही वायरल वीडियो
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-142 में तेज रफ्तार में चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलने पर ट्रैफिक पुलिस ने 40 हजार रुपये का चालान कर दिया। वायरल वीडियो शनिवार रात की है, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। वीडियो में सफेद रंग की लग्जरी कार नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे पर चलती दिखाई दे रही है, जिसके सनरूफ से दो युवतियां बाहर निकली हुईं हैं। वीडियो साझा करने वाले व्यक्ति ने यह भी बताया कि चालक बेहद खराब ड्राइविंग कर रहा था। सोशल मीडिया पर टैग होने पर पुलिस ने कार्रवाई की। डीसीपी ट्रैफिक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर चालीस हजार रुपये का चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें