फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घोंसले लगाने का अभियान शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा। ग्रीना आर्च सोसाइटी के ग्रीनबेल्ट में पक्षियों के लिए घोंसले बनाने एवं लगाने की मुहिम का शुभारंभ रविवार से किया गया। एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक व अध्यक्ष रश्मि पांडेय ने बताया कि यह पहल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाने वाला एक जन-जागरूकता अभियान है। पेड़ों के कटने और प्राकृतिक आवास के खत्म होने से गौरैया जैसे पक्षियों की संख्या में भारी गिरावट आई है। ऐसे में यह प्रयास उन्हें पुनः सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मौके पर सरिता सिंह, रुचि जैन, प्रतिभा, अनिल मौर्य, नमित रंजन, सत्यम चौधरी, मीनाक्षी, चित्रित जैन, अरुण चौधरी, प्रदीप बंसल, अशोक सैनी, प्रतीक साध आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें