फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए चयनित 4000 स्वास्थ्य कर्मी बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण के लिए चयनित 4000 स्वास्थ्य कर्मी बीमार
विज्ञापन

नोएडा (गौरव शर्मा)। टीकाकरण के लिए चयनित किए गए स्वास्थ्य कर्मियाें में काफी कर्मी दिल, शुगर, उच्च रक्तचाप, किडनी व अन्य बीमारियों से जूझ रहे हैं। ऐसे स्वास्थ्य कर्मियाें की संख्या करीब 4000 बताई जा रही है। हालांकि निश्चित आंकड़े की गणना विभाग स्तर से अभी नहीं की गई है। बाद में कोविन पोर्टल से इसका आंकड़ा जुटाया जाएगा।
जिले में पहले चरण में 24453 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जानी है। कोविन पोर्टल पर सभी स्वास्थ्य कर्मियाें का ब्योरा पंजीकृत किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सरकारी हो या निजी क्षेत्र, चिकित्सीय पेशा भी बेहद तनाव भरा है। हर दिन चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ गंभीर परिस्थितियों में काम करता है। इस कारण उम्र अधिक होने या कुछ को कम उम्र में ही उच्च रक्तचाप, शुगर व दिल की समस्या होने लगती है। हालांकि रूटीन चेकअप बेहतर होने के कारण शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहता है, लेकिन यह चिंताजनक है। अन्य बीमारियों की चपेट में आए व्यक्ति को कोमोर्बिड (अन्य बीमारियाें से ग्रसित) कहा जाता है। पहले चरण में 24 हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मियाें को टीका लगाया जाना है। इनमें से 20 फीसदी कर्मचारी कोमोर्बिडिटी के शिकार हैं। यह आंकड़ा करीब 4000 स्वास्थ्य कर्मियों के आसपास है। टीकाकरण प्रभारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ हर तीसरा व्यक्ति हाइपरटेंशन की चपेट में आ जाता है। बाद में शुगर व दिल की समस्या भी घर करने लगती हैं। जिले में स्थिति और भयावह है। जिले में 20 फीसदी से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी कोमोर्बिड हो सकते हैं। ऐसे लोगों को टीका लगना और भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोमोर्बिड मरीजाें पर रखी जाएगी विशेष नजर
कोरोना को खुद ही घातक माना जाता है। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति को हाइपरटेंशन, शुगर, दिल, किडनी या अन्य गंभीर बीमारी है तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया कि कोमोर्बिड लाभार्थियाें के स्वास्थ्य पर टीका लगाने वाले टीम विशेष नजर रखेगी। किसी तरह की परेशानी होने पर तुरंत शीर्ष अफसरों को सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें