फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना सिटी में 400 कंपनियां शुरू कर देंगी उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी में औद्योगिक विकास में तेजी लाने के लिए कंपनियों में उत्पादन शुरू कराए जाने पर यीडा ने काम शुरू किया है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में 400 कंपनियाें में उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य तय किया गया है। सीईओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि यमुना सिटी फेज-1 में 3116 औद्योगिक भूखंड आवंटित हुए हैं। इनमें से 2,708 की चेक लिस्ट जारी की जा चुकी है जिससे लीज डीड की जा सके। इनमें 2,427 उद्यमी लीज डीड करा चुके हैं। अब हमारी प्राथमिकता निर्माण शुरू कराने और यूनिट में उत्पादन शुरू कराने की है। इससे ही निवेश और रोजगार सृजन होगा। वर्तमान में 105 निर्माण पूरे हो चुके हैं जिनके उपभोगिता प्रमाण पत्र जल्दी ही प्राधिकरण जारी कर देगा। 87 निर्माण ऐसे हैं जो कमोबेश पूरे हो चुके हैं। 400 यूनिट के सक्रिय होने से करीब 15 हजार रोजगार यहां सृजित हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें