नोएडा (संवाद)। सेक्टर-74 स्थित केपटाउन सोसाइटी के क्लब-2 परिसर में कराटे इंडिया फेडरेशन (केआईएफ) अकादमी की ओर से आयोजित कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में शनिवार को 5 से 15 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 400 बच्चों ने भाग लिया। आयोजन में महामाया बालिका इंटर कॉलेज के डॉ. के. एन. मोदी इंटर कॉलेज, पी.बी.ए.एस. गर्ल्स इंटर कॉलेज, मोदीनगर सहित कैपटाउन सेक्टर-74 के विद्यार्थियों ने भागीदारी की। मूल्यांकन के बाद सफल विद्यार्थियों को येलो बेल्ट में पदोन्नत किया गया, जिसे कराटे प्रशिक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जाता है। केपटाउन एओए के अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज और ग्रैविटी कंपनी के प्रबंध निदेशक जीएस खान ने बच्चों को शुभकामनाएं दी। कराटे इंडिया फेडरेशन के निदेशक डॉ. जीएस खान, आशीष वाजपेई, अमर लोधी, गोविंद छेत्री, मोहम्मद शफीक, डॉ. प्रीति राजपूत व जयंती छेत्री मौजूद रहे।