फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिम्स में बीसीएलएस सर्टिफिकेशन कोर्स संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में बेसिक कार्डियक लाइफ सपोर्ट (बीसीएलएस) सर्टिफिकेशन कोर्स पूरा हो गया। शनिवार को सर्टिफिकेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इंडियन रिससिटेशन काउंसिल फेडरेशन (आईआरसीएफ) के सहयोग से किया गया। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा के सभी क्षेत्रों में जीवन रक्षक कौशल और आपातकालीन तैयारियों को बढ़ाना था। जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने रोगी के बेहतर परिणामों के लिए समय पर और साक्ष्य-आधारित पुनर्जीवन प्रक्रियाओं के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को घुटन, हृदय गति रुकने और अन्य जीवन-घातक आपात स्थितियों के प्रबंधन पर अभ्यास कराया गया। इसमें एनेस्थीसिया विभाग की अध्यक्ष डॉ. नाजिया शामिल रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें