फोटो
ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय की स्पोर्ट्स सोसाइटी एवं ऑफिस ऑफ डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर की ओर से द्वितीय शारदा यूथ ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, दिल्ली-एनसीआर सहित विभिन्न क्षेत्रों से करीब 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सीनियर कैटेगरी में रयान इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर कैटेगरी में लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेनो वेस्ट ने बाजी मारी, जबकि कैडेट कैटेगरी में अरवाचिन स्कूल, दिल्ली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर कैटेगरी में शारदा विश्वविद्यालय ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। विश्वविद्यालय की ओर से प्रिया कोरंगा, मौली शर्मा और मृदुल भारद्वाज ने अपनी-अपनी कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीते। डीन डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर ऐसे आयोजन करता रहेगा। इस मौके पर स्पोर्ट्स ऑफिसर रिषांक अग्रवाल और स्पोर्ट्स ऑफिसर प्रियंका आदि मौजूद रहे। ब्यूरो