फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जिले से 40 खिलाड़ी भागीदारी करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जिले से 40 खिलाड़ी भागीदारी करेंगे
- बालक व बालिका वर्ग में 20-20 खिलाड़ियों को किया गया चयनित
- नोएडा स्टेडियम में आयोजित किया गया दो दिवसीय ट्रायल
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जिले के 40 खिलाड़ी भागीदारी करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 22 अप्रैल तक बागपत में होगा। इसके लिए गौतम बुद्ध नगर जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में दो दिवसीय ट्रायल का आयोजन किया गया। आयोजन में करीब 150 खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कराया, जिसमें से 110 खिलाड़ियों ने दो दिवसीय ट्रायल में भागीदारी की।
ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों के चयन के लिए निर्णायकों की एक टीम गठित की गई, जिसमें एसोसिएशन के सचिव विक्रम दुग्गल, अध्यक्ष रहीम बावा, कन्वीनर शिव त्यागी, पूर्व फीका कमिश्नर अशोक शर्मा और अजय बेदी आदि शामिल रहे। निर्णायकों ने ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों के बॉडी बैलेंस, बॉल पास, बास्केट तक पहुंच, प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों से बचाव समेत अन्य तमाम पहलुओं के आधार पर बालक व बालिका वर्ग में 20-20 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इन सभी खिलाड़ियों के लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा। निर्णायक मंडल में शामिल सदस्यों का कहना है कि ट्रायल में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया है। कई बार खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर चयन करने में मुश्किलें भी आई। निर्णायकों ने तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया है। इनके कैंप आयोजित कर और बेहतर रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें