नूंह। नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) टेस्ट दिसंबर में आयोजित हुआ था। इसमें राजकीय कन्या स्कूल नूंह की चार छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। स्कूल की छात्रा सईदा, खुशबू, नेहा, दीपा ने अच्छे अंकों से यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। विद्यालय प्रवक्ता दिनेश गोयल ने बताया कि एनसीईआरटी द्वारा प्रतिवर्ष विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए एनएमएमएस टेस्ट कराया जाता है।
इस टेस्ट में आठवीं कक्षा के विद्यार्थी ही भाग ले सकते हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर छात्राओं को मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा प्रतिमाह एक हजार रुपये की स्कॉलरशिप 12वीं कक्षा तक दी जाएगी। इसका लाभ केवल सरकारी स्कूल में पढ़ने पर ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि छात्राओं द्वारा निजी स्कूल में दाखिला लेने पर यह राशि मिलनी बंद हो जाएगी। इसके लिए प्रतिवर्ष मई व जून माह में ऑनलाइन आवेदन मांगे जाते हैं। यह परीक्षा पिछले वर्ष दिसंबर में आयोजित हुई थी। विद्यालय प्राचार्य सद्दीक अहमद व मुख्याध्यापक हारून ने सभी स्टाफ सदस्य को सफलता के लिए बधाई दी। इस अवसर पर सुमन मलिक, शमीम, जुनेद, आनंद, इंदु, अंजू, सुनीता आदि उपस्थित रहे।