नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे किनारे 4 सेक्टरों के बीच नाला निर्माण को प्राधिकरण टोटल स्टेशन सर्वे करवाने जा रहा है। इस सर्वे का मकसद नए बनने वाले नालों के लेवल (सतह) की जानकारी निकालनी होगी। प्राधिकरण की तरफ से बताया गया कि यह सर्वे सेक्टर-144 से 148 और 162 व 150 से हिंडन के बीच में करवाया जाएगा। इस सर्वे के लिए नोएडा प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिया है। प्राधिकरण इस सर्वे के लिए करीब 42 लाख रुपये का भुगतान करेगा। इंजीनियरों ने बताया कि सेक्टर-145 समेत कई सेक्टर के लिए नाले बनाए जाने हैं। इसलिए सतह, ऊंचाई, जगह की आवश्यकता व अन्य जानकारियों का होना जरूरी है। ब्यूरो