फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह में कोरोना के 4 नए केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के चार नए मामले सामने आए और संक्रमण से पांच लोग ठीक होकर अपने घर पहुंचे। ये सभी मामले गांव मालब, सादई, बाबूपुर और कालरपुरी गांव से रहे।
विज्ञापन

अब जिले में कोरोना के 37 सक्रिय मरीज हैं। अभी 2121 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। अभी भी जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर दिन लगभग 700 मरीजों की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह सैंपल आरटीपीसीआर एवं रेपिड एंटीजन टेस्टिंग किट द्वारा लिए जा रहे हैं। लोगों को कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए मास्क लगाना, बार-बार साबुन से हाथ धोना और 2 गज की दूरी बना कर रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
जिले में अब तक कोरोना के 4939 मामले सामने आए हैं। जिनमें अब तक 4796 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं, कोरोना से अब तक 106 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 105297 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है।, जिनमें से 94733 लोगों को निगरानी में रखने का समय पूरा हो चुका है। शेष 10564 लोग निगरानी में हैं। अब तक 272950 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं जिनमें से 264959 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें