फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह में कोरोना के 4 नए मामले आए

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में रविवार को कोरोना के 4 नए मामले सामने आए। वहीं 9 रोगियों के ठीक होने की खबर भी मिली। नूंह में 2, मोहम्मदपुर अहीर और पिनगवां में एक-एक कोरोना के नए मरीज मिले हैं। पिछले सप्ताह से ही कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। नए मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और ज्यादा सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले के गांवों में जांच लिए दिन रात जुट गई है। कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों के बारे में विभाग पता लगा रहा है। बता दें कि जिले में कोरोना के 30 एक्टिव मरीज हैं। वहीं संक्रमितों का आंकड़ा 186 पहुंच गया है, जिनमें से 156 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में 8835 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है, जिनमें से 7738 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 1097 लोगों की निगरानी फिलहाल जारी है। 7829 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 7490 की निगेटिव रिपोर्ट आई है वहीं 136 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
सिविल सर्जन डॉक्टर जेएस पुनिया ने कहा कि कोरोना रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग दिन-रात काम कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगातार लोगों को कोरोना बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। क्षेत्र के लोग स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के नियमों की पालना कर कोरोना से सुरक्षित रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को स्वास्थ्य विभाग की सहयोग करने की जरूरत है जिससे कोरोना के बढ़ते संक्रमण को आसानी से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें