फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनियों में लूटपाट करने वाले गिरोह के 4 बदमाश दबोचे

विज्ञापन
दादरी में मुठभेड़ स्थल पर मौजूद पुलिस और बरामद कार। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
कंपनियों में लूटपाट करने वाले गिरोह के 4 बदमाश दबोचे
विज्ञापन

दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में आंबेडकर पार्क के पास रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से 4 बदमाश घायल हो गए, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं 3 अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार बदमाशों से 4 तमंचे, कारतूस, एक कार और टेम्पो बरामद हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह वेयर हाउस और कंपनियों में सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर लूटपाट करता है।
विज्ञापन

बादलपुर और दुजाना गांव के आसपास रविवार देर रात पुलिस टीम गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को क्षेत्र में बदमाशों के आने की सूचना मिली। जीटी रोड स्थित छपरौला चौकी पर पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार वरना कार से पहुंचे बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बैरियर तोड़कर दादरी की तरफ भागे। बादलपुर गांव के नजदीक आंबेडकर पार्क के पास पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से गाजियाबाद के जस्सीपुरा निवासी उमरदराज उर्फ सोनू पुत्र रहीश व अमान उर्फ मान पुत्र सलीम, गाजियाबाद के ही इस्लाम नगर निवासी नौशाद पुत्र अलीमुद्दीन व फरहान पुत्र वकील घायल हो गए। जबकि 3 अन्य अंधेरे में फरार हो गए। बादलपुर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि बदमाश, छपरौला औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी और बेयरहाउस में लूटपाट करने आए थे। गिरफ्तार बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें