फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ठगी के शिकार पीड़ित के 4 लाख रुपये वापस दिलाए

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने ठगे गए 4 लाख रुपये पीड़ित को वापस दिलाए हैं। गांव खानपुर निवासी अनिल कुमार ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके साथ साइबर फ्रॉड कर 4 लाख रुपये की ठगी की गई है। शिकायत मिलते ही कोतवाली की साइबर हेल्प डेस्क टीम हरकत में आई और तत्काल जांच शुरू की।
विज्ञापन

टीम ने बिना देरी किए संबंधित बैंक अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक तथ्यों का आदान-प्रदान किया। पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, ट्रांजेक्शन ट्रैकिंग और बैंकिंग सिस्टम से समन्वय स्थापित कर खाते से राशि को फ्रीज कराया। समय रहते की गई कार्रवाई के चलते ठगों द्वारा निकाले जाने से पहले ही पीड़ित की लगभग पूरी रकम को सुरक्षित कर लिया गया। परिणामस्वरूप अनिल कुमार को उनके 4 लाख रुपये वापस मिल गए। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 या नजदीकी कोतवाली दे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें