फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में के छात्र सहित 4 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में के छात्र सहित 4 की मौत
विज्ञापन

नूंह/नगीना/पुन्हाना/पिनगवां। कोहरे की वजह से जिले में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार से बृहस्पतिवार तक अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक छात्र सहित 4 लोगों की मौत हो गई।
पिनगवां में शिकरावा-भादस रोड पर बृहस्पतिवार सुबह हुए सड़क हादसे में गांव शिकरावा निवासी अमन पुत्र मास्टर सलाउद्दीन की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी घायल हुए हैं। उन्हें शहीद हसन खान मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमन का हाल ही में दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में दाखिला हुआ था। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। गांव शिकरावा निवासी ऐडवोकेट ऐजाज खान ने बताया कि बाइक से अमन अपने दोस्त मोनिस और रिहान के साथ जा रहा था। कोहरा अधिक होने की वजह से उनकी बाइक सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस के अनुसार जमालगढ़ निवासी शौकत पुत्र दीन मोहम्मद, पशु मेले में व्यापार करने बुधवार को अपने रिश्तेदार के पास झिरका आया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे वह सुलेला मोड़ पर पीछे से आए ट्रक ने शौकत को चपेट में ले लिया। इस घटना में शौकत की मौके ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक फरार हो गया। मृतक के पिता दीन मोहम्मद की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं नूंह खंड के गांव मालब के पास भी बुधवार को सड़क हादसे में खुर्शीद अहमद निवासी खेड़ली खुर्द फिरोजपुर झिरका की मौत हो गई। आकेड़ा चौकी प्रभारी दीपचंद ने बताया कि खुर्शीद फिरोजपुर झिरका से नूंह की ओर आ रहा था। रास्ते में एक कार ने टक्कर मार दी। वहीं पुन्हाना-जमालगढ़ रोड पर गांव सींहगलहेडी के नजदीक दो बाइक आपस में भिड़ गईं। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जांच अधिकारी किशन ने बताया कि मृतक सफी पुत्र हन्नान राजस्थान के गांव घूसिंगाका का रहने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें