फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोदाम पर फायरिंग के आरोप में 4 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
-रोडरेज के दौरान कार सवार युवकों ने की थी फायरिंग
विज्ञापन

दनकौर (संवाद)। प्रेमपुरी मोहल्ले निवासी एक युवक के लकड़ी के गोदाम पर हवाई फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने 4 नामजद व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित व आरोपियों का रोडरेज में विवाद हुआ था। पीड़ित प्रवीण कुमार ने शिकायत में कहा है कि उसका झाजर रोड पर लकड़ी का गोदाम है। इसमें मोहल्ले के नितिन, विवेक, मोनीस, कपिल और उसका भाई विपिन काम करते हैं। दो दिन पहले शाम के समय बाइक से मोनीस व कपिल सलारपुर रोड़ पर होटल से खाना लेने गए थे। उसी दौरान लखन निवासी गुनपुरा ने तेज रफ्तार कार से बाइक में सामने से टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक से नीचे गिर गए। देर रात फिर से आरोपी विशाल निवासी गुनपुरा, सरताज व बिलाल निवासी दनकौर के साथ गोदाम पर पहुंचा और हवाई फायरिंग की। साथ ही सभी से मारपीट की। इस घटना में विपिन की पैर की हड्डी टूट गई और अन्य सभी के सिर में चोट लगने से टांके लगे हैं। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें