फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए का मकान तलाशने के बहाने चोरी करने वाले 4 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किराए का मकान तलाशने के बहाने चोरी करने वाले 4 गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-20 पुलिस ने चोरी के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात, कार सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। गिरोह के रूप में काम करने वाले आरोपी लग्जरी कार में सवार होकर मकान तलाशने के बहाने सेक्टरों में प्रवेश करते और मौका पाकर बंद मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-28 निवासी सेवानिवृत्त कर्नल वीके पांडे के घर से 18 फरवरी 2020 को नकदी और जेवरात चोरी हुए थे। तब से पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। शनिवार को सेक्टर-18 के पास संदेह के आधार पर एक कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें ताला तोड़ने के कुछ अपकरण मिले। कार सवार लोगों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर जेवरात भी बरामद किए गए जो सेवानिवृत्त कर्नल के घर से चुराए गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी होंडा सिटी कार से चलते थे और किराए का मकान तलाशने के बहाने किसी भी सेक्टर में घुस जाते थे। बंद मकान देखकर उसमें चोरी की वारदात करते थे। इस दौरान महिला एसी चलाकर कार में बैठी रहती थी, ताकि आसपास नजर रख सके और खतरा होने पर साथियों को सूचना दे सके। आरोपियों की पहचान मैनपुरी निवासी अशरफ, एटा निवासी तस्लीम उर्फ आरिफ, लकड़पुर फरीदाबाद निवासी राजू सोनी और वाराणसी निवासी नताशा के रूप में हुई है। आरोपी दिल्ली में भी पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

हनीट्रैप में भी फंसाते हैं
पुलिस ने बताया कि यह गिरोह चोरी के साथ-साथ लोगों को हनीट्रैप में भी फंसाता है। इसी गिरोह की एक महिला, फरीदाबाद की जेल में बंद है। वह भी हनीट्रैप के मामले में पकड़ी गई थी। पुलिस ने बताया कि चुराया गया काफी सामान आरोपी दिल्ली में सर्राफ को बेच चुके हैं। शेष सामान पुलिस ने बरामद कर लिया है। अब पुलिस सर्राफ की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें