फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संशाधित आईवीपीएल - 2024..

विज्ञापन
विज्ञापन
संशाधित
विज्ञापन


आईवीपीएल - 2024...



20 रन का आंकड़ा नहीं छू पाए थ्री जी, दिल्ली-छत्तीसगढ़ जीते



-



क्रिस गेल, गुनारत्ने और हर्शेल गिब्स का बल्ला हुआ फेल



- छत्तीसगढ़ वॉरियर्स ने तेलंगाना टाइगर स्कोर को 9 विकेट से हराया



- परेरा के अर्धशतक से रेड कार्पेट दिल्ली ने मुंबई चैंपियंस को 5 विकेट से हराया



माई सिटी रिपोर्टर



ग्रेटर नोएडा। इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (आईवीपीएल) में मंगलवार को हर्शेल गिब्स, असेला गुनारत्ने और क्रिस गेल 20 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। आठवें मुकाबले में रेड कार्पेट दिल्ली ने मुंबई चैंपियंस को पांच विकेट से हराया। वहीं, नवें मुकाबले में छत्तीसगढ़ वॉरियर्स ने तेलंगाना टाइगर रिजर्व पर 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन




ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दोपहर में खेले गए मैच में पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई चैंपियंस की टीम ने पहले चार ओवर में दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए अभिषेक झुनवाला और विश्वजीत सिंह डी सोलंकी ने 39 रन जोड़े और नौवें ओवर तक टीम का स्कोर तीन विकेट पर 60 रन हो गया। नियमित अंतराल पर मुंबई के विकेट गिरने के कारण टीम आठ विकेट खोकर 139 रन ही बना पाई। 140 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड कार्पेट दिल्ली को कप्तान हर्शेल गिब्स के रूप में शुरुआती झटका लगा। फिर यहां से रिचर्ड लेवी और एसेला गुणारत्ने ने पारी को आगे बढ़ाया। छठे ओवर में एसेला आउट और दसवें ओवर में रिचर्ड लेवी आउट हो गए। थिसारा परेरा ने तूफानी पारी से टीम को 15वें ओवर में ही जीत दिला दी। दूसरे मैच में तेलंगाना टाइगर्स ने 7 विकेट के ऊपर 150 रन बनाए। छत्तीसगढ़ वायरस के ओपनिंग बल्लेबाज जतिन सक्सेना और नमन ओ जाने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर अगेन में अपनी टीम को 9 विकेट से जीत दिला दी। अब रेड कार्पेट दिल्ली अपने अगले मुकाबले में बृहस्पतिवार को राजस्थान लीजेंड्स का सामना करेगी। वहीं मुंबई चैंपियंस बुधवार को वीवीआईपी उत्तर प्रदेश से और छत्तीसगढ़ वॉरियर्स का मुकाबला राजस्थान लीजेंड्स से होगा।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें