फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को शिकस्त देने 393 स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
बिसरख स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड 19 का टीका लगवाने पहुंची स्वास्थ्य कर्मी खुशी का इजहार करती हुई । - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
कोरोना को मात देने के लिए 393 योद्धाओं ने लगवाया टीका
विज्ञापन

नोएडा। कोरोना को शिकस्त देने को तैयार योद्धाओं ने शनिवार को टीकाकरण के पहले दिन टीका लगवाया। 600 में से 393 स्वास्थ्य कर्मी टीका लगवाने के लिए सभी 6 बूथाें पर पहुंचे। ऐसे में 66 प्रतिशत लोगों ने टीका लगवाया। जिले में 11:20 बजे चाइल्ड पीजीआई के लैब टेक्नीशियन शमीन ने पहला टीका लगवाया। उसने टीकाकरण को कोरोना पर जीत हासिल करना बताया। वहीं, सांसद डॉ. महेश शर्मा ने भी कैलाश अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाया। वह देश में टीका लगवाने वाले पहले सांसद बन गए हैं।
जिले में शारदा अस्पताल, जिम्स, भंगेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिसरख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चाइल्ड पीजीआई, कैलाश अस्पताल में टीकाकरण हुआ। प्रत्येक बूथ पर 100 स्वास्थ्य कर्मियाें को टीके लगने थे, लेकिन शनिवार को शारदा में 50, भंगेल में 78, बिसरख में 73, पीजीआई में 60, कैलाश में 63 और जिम्स में सर्वाधिक 79 कर्मी टीका लगवाने पहुंचे। 207 स्वास्थ्य कर्मी टीका लगवाने नहीं आ सके। इसके पीछे कारण बताया गया कि पहला तो कार्यक्रम स्वैच्छिक है। इस वजह से कर्मियों पर दबाव नहीं डाला गया, दूसरा कुछ कर्मी आवश्यक कार्यवश आ नहीं सके और कुछ ने किसी कारणवश रुचि नहीं दिखाई। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने स्पष्ट कर दिया है कि सभी वंचित 207 स्वास्थ्य कर्मियाें को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अफसरों ने सुना पीएम मोदी का संवाद
सुबह साढ़े 10 बजे चाइल्ड पीजीआई समेत अन्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संवाद शुरू हो गया। पीएम ने सभी स्वास्थ्य कर्मियाें से टीका अवश्य लगवाने का आग्रह किया। साथ ही, लोगाें से मास्क पहनने और दो गज की दूरी बनाए रखने की अपील की। प्रधानमंत्री के संवाद को चाइल्ड पीजीआई पहुंचे डीएम सुहास एलवाई, सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन नोएडा के पदाधिकारी व चाइल्ड पीजीआई के अफसरों ने गंभीरता से सुना। 11:15 बजे संवाद खत्म होने पर टीकाकरण शुरू हुआ। चाइल्ड पीजीआई के सुरक्षाकर्मियों ने भी टीका लगवाया।
कोविन पोर्टल ने नहीं किया काम
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के मुताबिक, कोरोना अपडेट के लिए बना कोविन पोर्टल काम नहीं कर रहा था। इसी कारण सभी कर्मियों को फोन कर ही टीकाकरण के स्थान व समय की जानकारी दी गई। एक से डेढ़ बाद सिस्टम दुरुस्त किया जा सका।
स्वास्थ्य कर्मियाें को आए चक्कर
कोविशील्ड के टीका का मामूली नकारात्मक असर कुछ स्वास्थ्य कर्मियों पर हुआ। भंगेल में लैब असिस्टेंट अवकाश शर्मा की टीका लगवाने के 10 मिनट बाद ही उन्हें चक्कर आने लगे। मौके पर मौजूद चिकित्सकाें ने अवकाश का बीपी व धड़कन की जांच की तो वह सामान्य मिले। हालांकि , बाद में उसे घर भेज दिया गया। इसके अलावा एक स्टाफ नर्स प्रिया मसीह को भी चक्कर आने लगे। वहीं, चाइल्ड पीजीआई में भी एक स्वास्थ्य कर्मी को चक्कर आने पर भर्ती करना पड़ा। अफसरों का कहना है कि एंजाइटी के कारण कुछ कर्मियों को थोड़ी दिक्कत हुई। इससे घबराने वाली बात नहीं है।
दिनभर निरीक्षण करते रहे अधिकारी
टीकाकरण के पहले दिन शासन स्तर से अधिकारी, जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अफसर सतर्क दिखे। डीएम सुहास एलवाई, सीएमओ डॉक्टर दीपक ओहरी व अन्य अफसर सभी 6 बूथाें का निरीक्षण करते रहे। अधिकांश बूथाें पर सही व्यवस्था देख अफसर संतुष्ट हुए।
विज्ञापन

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पहुंचाई गई वैक्सीन
सीएमओ कार्यालय से चाइल्ड पीजीआई व कैलाश अस्पताल में वैक्सीन पहुंची। चाइल्ड पीजीआई में कोविशील्ड की 11 वॉयल सुबह 9:30 बजे स्वास्थ्य कर्मी लेकर पहुंचा। इसी समय कैलाश अस्पताल में 11 वॉयल वैक्सीन पहुंचाई गई। वहीं, ग्रेटर नोएडा में शारदा अस्पताल से जिम्स 11 वॉयल पहुंचाईं। अफसरों का कहना है कि निर्धारित रूटों पर पुलिस सुरक्षा में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर वैक्सीन को बूथाें तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें