ग्रेटर नोएडा। बीटा-1 में पिकअप ने क्रेटा कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तेजवीर ने बीटा-2 कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र मंजीत चौधरी आर्किटेक्ट है। वह अपनी क्रेटा कार से 22 नवंबर को बीटा प्लाजा से गेट नंबर-1 की ओर जा रहा था। इसी दौरान गेट नंबर-1 की दिशा से आ रही पिकअप अचानक मुड़ी और कार में जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गई। टक्कर में पुत्र बाल-बाल बच गया। आसपास मौजूद लोगों ने पिकअप चालक को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने अभद्र भाषा में गाली-गलौज की और भाग निकला। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो