फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फिर नीलाम होगी वेगा मेगा सिटी सेंटर की 38 संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर नीलाम होगी वेगा मेगा सिटी सेंटर की 38 संपत्तियां
विज्ञापन


- जिला प्रशासन ने यूपी रेरा की आरसी की वसूली के लिए शुरू की नीलामी की प्रक्रिया
- सेक्टर-18 मार्केट स्थित वेव फर्स्ट सिल्वर टावर की हैं सभी संपत्तियां
नवीन कुमार
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन एक बार फिर वेव मेगा सिटी सेंटर बिल्डर की 38 संपत्तियों की नीलामी करेगा। सभी 38 संपत्तियां नोएडा के सेक्टर-18 स्थित वेव फर्स्ट सिल्वर टावर की हैं। नीलामी से मिलने वाली रकम से उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) के रिकवरी सर्टिफिकेट की वसूली कर खरीदारों का पैसा लौटाया जाएगा। तीन माह पूर्व भी प्रशासन ने नीलामी का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हो सका।

जिला प्रशासन की दादरी तहसील ने यूपी रेरा की आरसी का पैसा नहीं देने पर वेव मेगा सिटी सेंटर बिल्डर 111 संपत्तियां कुर्क कर दी थीं। इनमें से 38 संपत्तियों को मई में नीलाम करने का प्रयास किया गया था। तब बिल्डर पर यूपी रेरा की आरसी का 123.55 करोड़ रुपये बकाया था। 29 मई को सामान्य नीलामी की गई, लेकिन नीलामी में केवल एक व्यक्ति शामिल होने पहुंचा। जिस कारण नीलाम की प्रक्रिया को रद्द् कर दी गई। उसी बीच बिल्डर हाईकोर्ट पहुंच गया। वहां बिल्डर ने एक साल में पूरा पैसा जमा करने का प्लान जमा किया। हर माह का एक-एक चेक भी जमा कराया। हाईकोर्ट ने सभी चेक यूपी रेरा को सौंप दिए। जिसके बाद जिला प्रशासन ने बिल्डर के खिलाफ वसूली की कार्रवाई को रोक दिया। मामले में यूपी रेरा की तरफ से बिल्डर के खिलाफ लगातार आरसी जारी की जा रही है। दादरी तहसील में इस समय बिल्डर के खिलाफ करीब 55 करोड़ की आरसी लंबित है। जिसका पैसा बिल्डर ने जमा नहीं कराया है। तहसील की तरफ से बिल्डर को बार-बार नोटिस भेजे गए, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब तहसील ने बिल्डर की कुर्क 38 संपत्ति को नीलाम करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


45 लाख से 2.68 करोड़ तक की है संपत्ति
प्रशासन वेव मेगा सिटी सेंटर बिल्डर की जिन संपत्तियों की नीलामी करेगा उनकी कीमत 45 लाख रुपये से लेकर 2.68 करोड रुपये तक है। सबसे अधिक बोली लगाने वाले को विजेता घोषित किया जाएगा। विक्रेता को संपत्ति की कुल कीमत का 25 प्रतिशत धनराशि उसी दिन जमा करानी होगी। अगर बाकी धनराशि समय पर जमा नहीं की तो जमा धनराशि भी जब्त कर ली जाएगी।



11 माह में 101.36 करोड़ लौटाएगा बिल्डर

वेव मेगा सिटी सेंटर बिल्डर 11 माह में उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) के रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) का 101.36 करोड़ रुपये जमा कराएगा। बिल्डर ने इसका पूरा प्लान हाईकोर्ट में दाखिल किया था। उसी हिसाब से बिल्डर ने चेक भी जमा कराए थे। मई माह में बिल्डर ने 5 करोड़ रुपये भी जमा कराया था। बिल्डर मार्च, 2024 तक यह पैसा देगा।
विज्ञापन


पिछली आरसी का पैसा बिल्डर ने कोर्ट में जमा करा दिया था। बिल्डर एक साल में पूरा पैसा देगा, लेकिन यूपी रेरा से जारी अन्य आरसी की वसूली होनी है। जिसके लिए बिल्डर की कुर्क संपत्ति को नीलाम करने की कार्रवाई फिर से की जाएगी। - आलोक गुप्ता, एसडीएम दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें