-होली के चार दिनों बाद खुली जनरल ओपीडी तो अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचे
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। होली की चार दिन की छुट्टी के बाद शुक्रवार को खुले सेक्टर-39 के जिला अस्पताल में काफी मरीज इलाज कराने पहुंचे। पहली बार सबसे ज्यादा 3768 मरीजों ने जनरल फिजीशियन, नेत्र रोग, स्त्री एवं प्रसूती रोग, बाल रोग समेत विभिन्न विभागों की ओपीडी में परामर्श लिया।
मौसम बदलने के बाद एंटी रेबीज वैक्सीन केंद्र में सबसे ज्यादा 360 केस आए। अस्पताल की सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में एक मरीज गंभीर हालत में पहुंचा, जिसका इलाज किया गया। वहीं, डॉग बाइट के 360 से अधिक मामले सामने आए। इसी तरह सड़क दुघर्टना के दो, विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त 20 मरीजों ने इलाज कराया। इनमें से तीन को हायर सेंटर रेफर किया गया। इस तरह इमरजेंसी में करीब 391 मरीजों का इलाज किया गया। वहीं, ओपीडी में 3768 मरीजों ने पंजीकरण कराकर डॉक्टर से परामर्श लिया। सिजेरियन ऑपरेशन चार, नेत्र रोग विशेषज्ञ ने 37 ऑपरेशन जबकि जनरल ऑपरेशन थियेटर में दो मरीजों का इलाज किया गया।