फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर पुलिस सख्त, विशेष अभियान में 363 लोग गिरफ्तार

Tue, 22 Jun 2021 03:12 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

नोएडा में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस लिया है। सोमवार रात को एक विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत पूरे जनपद में सघन जांच की गई और पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 363 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने जिले में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इसके लिए सोमवार रात को एक विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत पूरे जनपद में सघन जांच की गई और पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 363 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि कोरोना की वजह से जनपद में रात्रि कर्फ्यू जारी है। उन्होंने बताया कि यह बात संज्ञान में आई थी कि कुछ लोग नियमों का उल्लंघन कर सार्वजनिक स्थानों पर सरेआम शराब पी रहे हैं।

बताया कि पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के आदेशानुसार सोमवार की देर रात तक विशेष अभियान चलाया गया, इसके तहत जनपद के विभिन्न जगहों पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। ऐसे 363 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें