ग्रेटर नोएडा। जिले के 34 आपदा मित्रों को लखनऊ में 12 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान आपदा मित्रों को आपदा से लड़ने और निपटने के बारे में सिखाया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने बताया कि जिले में 75 आपदा मित्र बनाए गए थे। इनको लखनऊ में प्रशिक्षण देने का काम पूरा हो चुका है। जो दादरी और जेवर तहसील क्षेत्र के आपदा मित्र थे, लेकिन अब सदर तहसील क्षेत्र में 34 आपदा मित्रों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो से 13 जनवरी के बीच लखनऊ में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन सभी 34 आपदा मित्र को वहां भेजा जाएगा। वहां उनके आवास, भोजन, प्रशिक्षण सामग्री और आने-आने का इंतजाम किया गया है। इसके लिए किसी तरह की धनराशि नहीं ली जाएगी।
जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी ने बताया कि आपदा मित्रों की उम्र 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। पूर्व सैनिकों, सेवानिवृत्त चिकित्साकर्मियों और इंजीनियरों को उम्र में पांच साल की छूट दी जाएगी। जिले के मूल निवासी होने के साथ ही कक्षा सात तक पढ़ा होना जरूरी है। अफसरों ने बताया कि कलेक्ट्रेट स्थित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय कमरा नंबर 203 में आवेदन जमा करा सकते हैं। ब्यूरो