ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्धनगर में एक अप्रैल से 31 अगस्त तक अभियान चलाकर बस, मिनी बस समेत 1,000 से अधिक वाहनों से 3.30 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया। इनमें बसों की संख्या सबसे अधिक रही। परिवहन विभाग के प्रवर्तन दस्तों ने इस दौरान 446 बस और मिनी बस को बंद कराया। 415 अन्य वाहनों पर भी कार्रवाई हुई। बिना परमिट वालों 67 बसों पर भी कार्रवाई की गई। वहीं, शर्तों का उल्लंघन करने पर 613 बसों व अन्य श्रेणी के 547 वाहनों के चालान किए गए।
आंकड़ों के अनुसार, परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की संख्या 1,012 रही। इनमें 613 बसें हैं। अधिकारियों ने निर्धारित रूट, परमिट की शर्तों और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की। अगस्त में अभियान के दाैरान दौरान 11 बसें बिना परमिट, और 142 बस शर्तों का उल्लंघन करती मिलीं। इनसे 50 लाख रुपये जुर्माना वसूला। 67 बसें जब्त की गई। इस अवधि में 25 बसों की परमिट निरस्त की गई।
वहीं, नोएडा एआरटीओ उदित नारायण का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी