फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बिल्डरों से रेरा के बकाया 33.50 लाख रुपये वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व विभाग ने तीन बिल्डरों से 33.61 लाख वसूले
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। दादरी तहसील के राजस्व विभाग की टीम ने तीन बिल्डरों से रेरा के बकाया 33.61 लाख रुपये की वसूली की है। उपजिलाधिकारी दादरी राजीव राय ने बताया कि तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह एवं नायब तहसीलदार दुर्गेश सिंह ने कार्रवाई की। 33 लाख 61 हजार रुपये की वसूली में 26 लाख रुपये बेब ग्रुप, 2 लाख 25 हजार पारसनाथ और 5 लाख 36 हजार रुपये ग्रीन वे इंफ्रास्ट्रक्चर से वसूल गए। उन्होंने कहा कि वसूली अभियान लगातार जारी रहेगा। बकायेदार अपने अपने बकाए की धनराशि तहसील में जमा करा दें। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें